बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी ने 77 वां गणतंत्र दिवस पालन किया

बड़ाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी ने 77 वां गणतंत्र दिवस पालन किया
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बड़ाबाजार ज़िला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान पर अफीम चौरास्ता के संगम स्थल पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष व जनप्रिय पार्षद संतोष पाठक जी की उपस्थिति मे जिला कांग्रेस के सभापति भोला यादव के नेतृत्व में 77 वां गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन कर पालन किया गया। संतोष पाठक ने कहा सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच।

इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है - हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है।इस मौके पर शिवजी पांडे, रविन्द्र तिवारी, विकाश यादव दीपक सिंह रोहित पाठक नागेश सिंह, सुभाष सिंह, बिपिन सिंह, उत्तम सोनकर, मुन्ना शुक्ला, विक्रम सिंह, परवेज खान, शमीम अख्तर, शिवराज बाल्मीकि, संजय पाठक, एहशान भाई पिंकु तिवारी, पंकज सोनकर, प्रदीप सरकार, दयाशंकर मिश्रा, सुनील चौबे, राजनारायण मिश्रा, अशोक दूबे, अंजित सिंह, बिनोद मिश्रा, अंजनी दुबे, ददन सिंह, विनोद दुबे व अन्य सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in