दोल पूर्णिमा पर तारकेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

कांवड़िया जल भरकर तारकेश्वर धाम जाते हुए
कांवड़िया जल भरकर तारकेश्वर धाम जाते हुए
Published on


हुगली : दोल पूर्णिमा के अवसर पर तारकेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हुगली ग्रामीण पुलिस ने मंदिर से सड़क तक कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए। वैद्यवाटी के गंगा घाटों से कांवड़िया जल भरकर कांवड़ लेकर तारकेश्वर धाम पहुंचे और सुरक्षित रूप से जलाभिषेक किया। सिंगुर में स्थित श्रीबड़ाबाजार लोहा पट्टी सेवा समिति के परिसर में भी तीर्थयात्रियों के लिए खिचड़ी, चाय-बिस्कुट और पानी की व्यवस्था की गई थी। सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार बिहानी और विकास नेवटिया ने बताया कि योगेंद्र पांडे, अनु पांडे और अनंत बेहरा सहित अन्य सदस्यों ने कांवड़ियों की सेवा की। विजय दारुका और सुशील अग्रवाल ने बताया कि नंदलाल बिहानी ने भी सहयोग किया। इसके अलावा हरिपाल में स्थित विश्वनाथ सेवा समिति और काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने भी कांवड़ियों की सेवा में योगदान दिया। पुलिस ने सभी संवेदनशील मार्गों पर जवान तैनात किए और लगातार गश्त की। तारकेश्वर थाना के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए और भक्तों को सुरक्षित रूप से जलाभिषेक करने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे दोल पूर्णिमा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी तरह की अव्यवस्था या हिंसा से दूर रहें। इस प्रकार, कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा के व्यापक इंतजामों के बीच यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in