मंत्री तापस ने सड़क सुरक्षा, डेंगू और विकास पर की समीक्षा बैठक

मंत्री तापस ने सड़क सुरक्षा, डेंगू और विकास पर की समीक्षा बैठक
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केएमसी में मंत्री तापस रॉय की अध्यक्षता में केएमसी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के कई विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करना और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना था। बैठक में सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों द्वारा केएमसी के डिलिमिटेशन (परिसीमन) से जुड़े मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री तापस ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस विषय पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए केवल बैठक के एजेंडे तक ही अपनी बात सीमित रखी। बैठक में जोड़ासांको के विधायक विजय ओझा, विधायक रितेश तिवारी, भाजपा की महिला नेता मीना देवी पुरोहित, प्रियंका टिबड़ेवाल, भाजपा नेता संतोष पाठक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in