श्री माथुरवैश्य जनहित परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह

191 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
Kolkata
श्री माथुरवैश्य जनहित परिषद
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री माथुरवैश्य जनहित परिषद, कोलकाता की ओर से माथुर वैश्य भवन में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 94 छात्रों और 97 छात्राओं सहित कुल 191 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, राजीव कौशल और पूर्व सचिव राजेंद्र गुप्ता (कपूरवाले) सहित परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान समाजसेवी संदीप गुप्ता (सोनू) और समाजसेवी पीयूष गुप्ता (देहरादून) ने विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की।

आयोजन में परिषद के सचिव राजीव गुप्ता, सुरेश कौशल, अनुपम लाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता तथा सेंट ऑगस्टाइन स्कूल के शिक्षक अरविंद कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संयोजक मुकेश गुप्ता (हीरो) के नेतृत्व में रजत, पंकज, ज्योति गुप्ता, राजकुमार (लाला), अजय, अनिल, अभय, अमन, शरद और गिरिराज सहित कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाया। मंच संचालन प्रकाश गुप्ता ने किया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाना और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News