श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ने हासिल की बड़ी परिचालन उपलब्धि

हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में तटीय तापीय कोयला हैंडलिंग फिर से शुरू
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ने हासिल की बड़ी परिचालन उपलब्धि
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (एसएमपी कोलकाता) के हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स (एचडीसी) ने लगभग 9 महीने के अंतराल के बाद बर्थ संख्या-3 स्थित यांत्रिक तापीय कोयला हैंडलिंग सुविधा में तटीय तापीय कोयले की हैंडलिंग दोबारा शुरू कर एक महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धि हासिल की है।

वर्तमान में एक पोत आंध्र प्रदेश पावर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (APPDCL) की ओर से लगभग 27,100 मीट्रिक टन (एमटी) तापीय कोयले की लोडिंग कर रहा है। यह लगभग 9 महीनों में एचडीसी के मैकेनिकल कोल हैंडलिंग प्लांट के माध्यम से एपीपीडीसीएल का पहला तटीय तापीय कोयला शिपमेंट है।

हल्दिया से प्रस्थान करने के बाद यह पोत पारादीप बंदरगाह जाएगा और वहां से अपना कार्गो अंतिम गंतव्य कृष्णापट्टनम बंदरगाह तक पहुंचाएगा। यह उपलब्धि हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के माध्यम से तटीय कोयला लॉजिस्टिक्स को पुनः गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा पूर्वी तट पर ऊर्जा आपूर्ति और तटीय बिजली उत्पादन इकाइयों की आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रति एचडीसी की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

इस यांत्रिक सुविधा के पुनर्जीवन से कार्गो हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि, जहाजों के टर्नअराउंड समय में सुधार तथा पूर्वी तट पर तटीय शिपिंग और ऊर्जा लॉजिस्टिक्स के प्रमुख केंद्र के रूप में हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स की स्थिति और सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

"हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ संख्या-3 पर तटीय तापीय कोयला हैंडलिंग की पुनः शुरुआत हमारी टीम की प्रतिबद्धता, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और अटूट समर्पण का प्रमाण है। इस यांत्रिक सुविधा के पुनर्जीवन से हम अपनी लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को और मजबूत कर रहे हैं तथा देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मैं हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के प्रबंध निदेशक श्री ए. जयसिम्हा के नेतृत्व में पूरी टीम, हमारे व्यापारिक साझेदारों तथा श्रमिक संगठनों को इस उल्लेखनीय परिचालन उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।"

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के अध्यक्ष श्री रथेंद्र रमन ने कहा:

श्री रथेंद्र रमन ने आगे कहा कि हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स भविष्य में भी बंदरगाह दक्षता, परिचालन उत्कृष्टता और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in