शुभेंदु सरकार ने रिटायर्ड कर्मियों को डीए का भुगतान शुरू किया

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच भुगतान प्रक्रिया शुरू
File Photo
File Photo
Published on: 

कोलकाता: सीएम शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्य के सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान शुरू कर दिया है। नवान्न के वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार से 2008 के अप्रैल से 2015 के दिसंबर तक की अवधि का बकाया डीए जारी किया जा रहा है।

फिलहाल यह भुगतान केवल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है, जबकि वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को अभी इस चरण में कोई भुगतान नहीं मिला है। सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें बकाया डीए कब मिलेगा।

इस बीच, 1 जून को मुख्यमंत्री और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली बैठक को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगे की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जा सकता है। डीए मामले पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

हालिया सुनवाई में अदालत ने राज्य सरकार से स्थिति रिपोर्ट मांगी है और मामले की अगली सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह में तय की गई है। कर्मचारी संगठनों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को भुगतान शुरू करने के कदम का स्वागत किया है, साथ ही कार्यरत कर्मचारियों के बकाया डीए को भी जल्द देने की मांग दोहराई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in