आज काकद्वीप में सीएम शुभेंदु अधिकारी की जनसभा

मंत्री दीपंकर जाना और पुलिस अधिकारी को सभास्थल का परिदर्शन करते हुए
मंत्री दीपंकर जाना और पुलिस अधिकारी को सभास्थल का परिदर्शन करते हुए
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी पहली बार काकद्वीप की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं। वे आज यानी शनिवार को काकद्वीप के स्टेडियम मैदान में पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह करीब 11:30 बजे स्टेडियम मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह रवींद्र भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। फिर स्टेडियम मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सुंदरवन विकास मंत्री दीपंकर जाना, सागर के विधायक सुमंत मंडल, दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी, सुंदरवन पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने काकद्वीप स्टेडियम मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित बैठक में जिले की वर्तमान स्थिति और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले गंगासागर मेले को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। नई सरकार के कार्यकाल में इस बार गंगासागर मेले को नए स्वरूप में सजाने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा सकते हैं। मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in