गणेश चतुर्थी पर बांसतल्ला के महाराजा के अलौकिक दर्शन

भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Kolkata
बांसतल्ला के महाराजा
Published on

कोलकाता : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बांसतल्ला के महाराजा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भव्य आयोजन कोमल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया, जहां आकर्षक पूजा मंडप और धार्मिक कार्यक्रमों ने भक्तों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीगणेश के 1008 मंत्रों की थीम पर तैयार किया गया पूजा मंडप रहा। सजे-धजे पंडाल में गणपति के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे आयोजन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया’ के जयघोष और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों और भक्तों का स्वागत नरेंद्र अग्रवाल, झबरू (बसंत) दुजारी, दीपक बंका, दीपू विद्यासरिया, श्रीबल्लभ दुजारी और उत्तम सोनकर ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में सुनीता दुजारी, अनीता दुजारी, कुणाल दुजारी, वेदिका दुजारी, वैभव दुजारी, केशव दुजारी, नारायण डागा, राजश्री डागा, नीतू राठी, रामकुमार मूंधड़ा, ऋषभ मूंधड़ा, राजीव दुजारी, विकास दुजारी, श्वेता विद्यासरिया और नीलम भट्टड़ सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और उत्सव में भाग लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in