सुंदरवन में धूमधाम से मनाया गया पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

बासंती में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया
बासंती में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया
Published on

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुंदरवन के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुंदरवन के बासंती इलाके में महिलाओं ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। इस मौके पर भाजपा नेता विकास सरदार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके अलावा सुंदरवन तथा दक्षिण 24 परगना जिले के अन्य हिस्सों में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा की ओर से इस अवसर पर सेवा, जनभागीदारी और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष भाजपा ने उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया है। इसके अलावा सागर में पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा डायमंड हार्बर अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के परिजनों के बीच फल वितरित किए गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in