कोलकाता और बंगाल में गर्मी की दस्तक

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on: 

प्रगति सिन्हा, सन्मार्ग संवादादाता

कोलकाता : राज्य में धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

कोलकाता के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। यानी मार्च की शुरुआत से दक्षिण बंगाल में सर्दी खत्म हो जाएगी। इस दौरान आज, साेमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 25.0˚C दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बीच-बीच में बारिश होगी, लेकिन अभी मौसम सूखा रहेगा। कोलकाता, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में मौसम सूखा रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। वहीं आज से उत्तर में और बारिश की संभावना नहीं है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

उधर उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी पारा चढ़ेगा। अगले सात दिनों तक सभी जिलों में मौसम सूखा रहेगा। उत्तरी जिलों में अभी भी कोहरा है। यह अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। कोहरे के कारण कुछ जगहों पर विज़िबिलिटी काफी कम हो सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News