ABVP की ‘मेडे विजन कॉन्फ्रेंस’ में शामिल हुए सुकांत

RG कर मेडिकल कॉलेज की घटना को प्रशासन और समाज दोनों की विफलता बताया
सुकांत मजूमदार
सुकांत मजूमदार
Published on

कोलकाता : कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ‘मेडे विजन कॉन्फ्रेंस’ में मंत्री सुकांत मजूमदार ने समाज, राष्ट्र और युवाओं की भूमिका पर जोरदार संदेश दिया। इस सम्मेलन का उद्देश्य राज्य के विभिन्न छात्र और युवा संगठनों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय दायित्वों पर संवाद करना था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुद को समाज से अलग नहीं कर सकता। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सब समाज का हिस्सा हैं और समाज के लिए काम करना हमारी जिम्मेदारी है। देश सबसे पहले आता है और हम कोई भी राष्ट्र-विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय के योगदान को भी याद किया और कहा कि राज्य की राजनीति और चिकित्सा विज्ञान में उनकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर की मौत का मुद्दा उठाते हुए सुकांत मजूमदार ने इसे न सिर्फ प्रशासनिक विफलता बल्कि समाज की भी विफलता बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो हमने एक समाज के तौर पर क्या बना दिया है? दुर्गापुर में हुई एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज में एक लड़की भी सुरक्षित नहीं है, तो यह पूरे समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। उन्होंने पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है। अपने संबोधन के अंत में सुकांत मजूमदार ने युवाओं से आगे आकर समाज और राष्ट्र के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in