सियालदह सीयू के छात्रों से मारपीट, दो गिरफ्तार

आरोप- दुकानदारों ने छात्रों को बांग्लादेशी कहकर मारा
सियालदह सीयू के छात्रों से मारपीट, दो गिरफ्तार
Published on

कोलकाता : मोचीपाड़ा थानांतर्गत सियालदह रेलवे ब्रिज के नीचे कलकत्ता विश्वविद्यालय के चार छात्रों के साथ मारपीट की गयी। आरोप है कि इलाके के कुछ दुकानदारों ने छात्रों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर गाली-गलौज की और फिर मारपीट करने लगे। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल छात्रों ने मोचीपाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक दुकानदार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम दीपक साव और इम्तियाज अली हैं। गुरुवार को अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 26 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कलकत्ता विश्वविद्यालय के कारमाइकल हॉस्टल का एक छात्र सियालदह ब्रिज के नीचे स्थित मोबाइल उपकरण की दुकान से कुछ खरीददारी करने गया था। आरोप है कि वहां पर दुकानदार से बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। छात्र हॉस्टल लौट गया, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ फिर से उसी दुकान पर पहुंचा। तभी विवाद बढ़ गया और दुकानदार समेत वहां के कुछ अन्य लोगों ने छात्रों पर हमला बोल दिया। मारपीट में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उन्होंने छात्रों को रॉड और हॉकी स्टिक से पीटा। आरोप है कि दुकानदार समेत इलाके के कुछ लोगों ने छात्रों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर अपमानित किया और उनके साथ मारपीट की। छात्रों का दावा है कि उन्हें लाठी, रॉड और हॉकी स्टिक से बेरहमी से पीटा गया। घटना में घायल चार छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए दो आरोपितों इम्तियाज और दीपक साव को गिरफ्तार किया है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in