चोरी के मोबाइल फोन रखने के आरोप में युवक पुलिस हिरासत में

गिरफ्तार अभियुक्त को दिखाते हुए पुलिस अधिकारी
गिरफ्तार अभियुक्त को दिखाते हुए पुलिस अधिकारी
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता
दक्षिण 24 परगना: चोरी के मोबाइल फोन रखने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। अभियुक्त का नाम सोरिफुल देवान (38) है। वह जीवनतला थाना क्षेत्र के घुटियारी शरीफ के देवान पाड़ा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात विश्वसनीय सूचना के आधार पर जीवनतला थाना अंतर्गत घुटियारी शरीफ आरओपी के एएसआई प्रोसेनजीत हालदर ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति स्कूटी से बारुईपुर की ओर जा रहा था। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 39 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने उक्त चोरी के मोबाइल फोन एकत्र किए थे। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस कस्टडी (पीसी) की मांग के साथ न्यायालय में पेश किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in