पीएम श्री: कोलकाता के स्कूलों में असमंजस की स्थिति

स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग चिंतित
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना को पश्चिम बंगाल में लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के करीब 12,310 स्कूलों को इस योजना के लिए उपयुक्त माना है। हालांकि, कोलकाता के स्कूलों को लेकर नई चिंता सामने आई है।

योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक से दो स्कूलों का चयन किया जाना है। समस्या यह है कि कोलकाता में प्रशासनिक रूप से कोई ब्लॉक नहीं है। ऐसे में पूरे कोलकाता नगर निगम क्षेत्र को एक ब्लॉक माना गया तो शहर के लगभग 1,800 स्कूलों में से सिर्फ दो स्कूल ही इस योजना का लाभ पा सकेंगे।

इस मुद्दे को लेकर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने चिंता जताई है। जिला शिक्षा अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि कोलकाता नगर निगम के 16 बोरो को अलग-अलग ब्लॉक माना जाए। ऐसा होने पर शहर के 32 स्कूलों को योजना में शामिल होने का मौका मिल सकता है। फिलहाल इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय का इंतजार है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in