50वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में स्टॉल आवंटन होगा डिजिटल

15 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
Kolkata
अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला
Published on: 

कोलकाता : अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले के 50वें संस्करण को लेकर इस बार स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर (IKBF) 2027 के लिए पहली बार स्टॉल आवंटन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। पुस्तक प्रकाशक और विक्रेता अब घर बैठे डिजिटल पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

15 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

आगामी पुस्तक मेला 22 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। देश-विदेश के प्रकाशकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है। नए पोर्टल के माध्यम से आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज भी डिजिटल रूप से जमा किए जा सकेंगे।

पारदर्शिता बढ़ाने की पहल

IKBF सलाहकार बोर्ड के संयोजक प्रसेनजीत बख्शी ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने का उद्देश्य स्टॉल आवंटन में पारदर्शिता बढ़ाना है। सफल आवेदकों की सूची और अंतिम स्टॉल आवंटन की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

पुराने तरीके से मिलेगी राहत

पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड के महासचिव त्रिदिब चटर्जी के अनुसार, अब तक प्रकाशकों को आवेदन के लिए व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज जमा करने या ई-मेल भेजने पड़ते थे। नई डिजिटल व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होगी और प्रकाशक अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in