फाइल फोटो
कोलकाता सिटी
सरकारी सब असिस्टेंट इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार
20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया अभियुक्त
हुगली के चुंचुड़ा से पकड़ा गया अभियुक्त
कोलकाता :
राज्य के एंटी करप्शन ब्रांच ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हुगली में ''पश्चिम बंगाल राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण'' (WBSRDA) के एक सब असिस्टेंट इंजीनियर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, एक सरकारी ठेकेदार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत परियोजना के तहत लगभग 1 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण कार्य की ''अर्नेस्ट मनी'' (जमानत राशि) जारी करने के बदले आरोपी अधिकारी द्वारा अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी। ठेकेदार को इस काम का वर्क ऑर्डर वर्ष 2023 में मिला था, जिसे उसने 2025 के अंत तक पूरा कर लिया था। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। चुंचुड़ा स्थित जिला परिषद कार्यालय में जैसे ही आरोपी सब अस्सिटेंट इंजीनियर ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है। अधिकारी को गिरफ्तार कर मामले में कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

