

कोलकाता : धनतेरस और दीपावली के अवसर पर आर.आर. अग्रवाल ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए आभूषणों की खरीदारी पर विशेष ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर आकर्षक छूट दी जा रही है।
पांच दशक से अधिक समय से ज्वेलरी कारोबार में अपनी पहचान रखने वाले इस प्रतिष्ठान ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आभूषणों का विशेष कलेक्शन भी तैयार किया है। सोने की कीमतों में हालिया गिरावट को देखते हुए कंपनी ने इसे ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर बताया है।
शोरूम में रियल डायमंड, कुंदन जड़ाऊ, पोल्की डायमंड और आकर्षक गोल्ड ज्वेलरी की नवीनतम डिजाइन उपलब्ध कराई गई हैं। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पसंदीदा आभूषण खरीदने का अवसर मिलेगा। गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के आधार पर आर.आर. अग्रवाल ज्वेलर्स पिछले 50 वर्षों से इस क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
कंपनी के निदेशक रतनलाल अग्रवाल और रेवती रमण अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली के मद्देनजर ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी शोरूम रविवार को भी खुले रहेंगे। धनतेरस के दिन शोरूम देर रात तक संचालित होंगे, ताकि ग्राहक अपनी सुविधानुसार खरीदारी कर सकें।
निदेशक ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में खरीदारी के साथ पुरानी खरीदी हुई ज्वेलरी वापस करने की सुविधा भी उपलब्ध है। निर्धारित कंपनी पॉलिसी के तहत ग्राहक उचित मूल्य पर पुराने आभूषण वापस कर सकते हैं।
आर.आर. अग्रवाल ज्वेलर्स के देशभर में छह शोरूम हैं। इनमें कोलकाता के कैमक स्ट्रीट, सिटी सेंटर-1 और बड़ा बाजार के अलावा जयपुर, राउरकेला एवं सिलीगुड़ी के शोरूम शामिल हैं। संस्थान का मूल मंत्र ‘रिश्ता भरोसे का’ है, जिसके माध्यम से कंपनी पांच दशकों से ग्राहकों के साथ अपने विश्वासपूर्ण संबंधों को मजबूत कर रही है।