स्कूटी लूट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
Published on

दक्षिण 24 परगना : स्कूटी लूट मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम फरहान आलम (18 वर्ष), मो. नासिर (19 वर्ष), मो. रज्जाक (18 वर्ष), मो. रेहान (18 वर्ष) और एक किशोर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को लगभग 02:00 बजे सोनारपुर के गोविंदपुर बाजार निवासी मलय कुमार दास अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना बारुईपुर क्षेत्र के अंतर्गत खासमल्लिक बाईपास कनेक्टिंग रोड पर 4-5 अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने बांस की लाठियों से मलय कुमार दास के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट लगी। इसके बाद बदमाश उनकी स्कूटी छीनकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत के आधार पर बारुईपुर थाने की पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई अर्घ्य मंडल के नेतृत्व में मल्लिकपुर इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को अदालत में पेश किया है। वहीं, एक अन्य मामले में व्यवसायी रूपम कुमार झा को आकना सुभाष ग्राम रेलवे गेट के पास बीच सड़क पर रोककर चॉपर से हमला करने और ढाई लाख रुपये लूटने के मामले की भी पुलिस जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in