करंट लगने से व्यक्ति की मौत

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

दक्षिण 24 परगना : सपनों का घर बनाने के बाद उसमें रहने का सपना पूरा होने से पहले ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को नए घर की साफ-सफाई के लिए मोटर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से राजकुमार नस्कर 58 की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। मृतक राजकुमार कुलतली थाना क्षेत्र के नलगोड़ा इलाके के 11 नंबर सुरेनबाबुरचक के रहने वाले थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजकुमार ने हाल ही में एक नया मकान बनवाया था। बुधवार को उस मकान में साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फर्श पर पानी डालने के लिए वह बिजली कनेक्शन के जरिए मोटर चलाने की कोशिश कर रहे थे। तभी किसी तरह बिजली के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया है कि हादसे के वक्त घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों की नजर उन पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें वहां से निकालकर इलाज के लिए जयनगर-कुलतली ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in