बाइक चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस दिखाती हुईं
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस दिखाती हुईं
Published on

दक्षिण 24 परगना : बाइक चोरी के मामले में जीवनतला थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। आरोपी को मिनाखा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जीवनतला थाना क्षेत्र के बीडीओ कार्यालय के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के बाद मोटरसाइकिल के मालिक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। जांच की जिम्मेदारी एसआई शुभंकर करण को सौंपी गई। उन्होंने अपनी टीम के साथ घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवक की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। पुलिस की तत्परता और लगातार की गई जांच के परिणामस्वरूप शिकायत दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर आरोपी को मिनाखा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी अन्य बाइक चोरी की घटना में शामिल रहा है या नहीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in