सोनारपुर में तीन दिवसीय जिला लोक संस्कृति उत्सव का उद्घाटन

लोकसंस्कृति दिवस के उद्घाटन के दौरान ली  गई तस्वीर
लोकसंस्कृति दिवस के उद्घाटन के दौरान ली गई तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिला सूचना एवं संस्कृति विभाग की पहल पर सोनारपुर स्थित जय हिंद ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय जिला लोकसंस्कृति, आदिवासी संस्कृति एवं यात्रा उत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्घाटन दक्षिण 24 परगना जिला परिषद की सभाधिपति नीलिमा मिस्त्री विशाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से किया जा रहा है। राज्य सरकार लोकसंस्कृति और पारंपरिक कला रूपों को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि लोकसंस्कृति किसी भी समाज की आत्मा और पहचान होती है। इसे सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। ऐसे उत्सव न केवल कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। कार्यक्रम में सोनारपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विधायक फिरदौसी बेगम, जिला परिषद के सहायक सभाधिपति श्रीमंत कुमार माली, मत्स्य एवं प्राणी संसाधन विभाग के कर्माध्यक्ष जयंत भद्र, राजपुर–सोनारपुर नगरपालिका के सीआईसी सदस्य नजरुल अली मंडल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। उत्सव के दौरान विभिन्न लोक कलाकारों, आदिवासी सांस्कृतिक दलों और यात्रा मंडलियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक संगीत, नृत्य और लोकनाट्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर लोक संस्कृति के विविध रंगों का आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि बंगाल की विलुप्त होती लोक परंपराओं को संरक्षित करने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in