परीक्षा में बिगड़ी तबीयत, छात्र की मौत

मृतक छात्र  पृथ्वीराज हालदार (फाइल फोटो)
मृतक छात्र पृथ्वीराज हालदार (फाइल फोटो)
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : सोनारपुर के सुभाषग्राम इलाके में परीक्षा के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक छात्र की मौत हो गई। वह कक्षा आठवीं का छात्र बताया जा रहा है। मृत छात्र का नाम पृथ्वीराज हालदार (14) है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह स्कूल में परीक्षा के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बाद में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है। परिवार के अनुसार, अन्य दिनों की तरह वह सुबह 8 बजे घर से परीक्षा देने के लिए निकला था। परिजनों का दावा है कि सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर घर पर फोन आया, जिसमें बताया गया कि पृथ्वीराज की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद स्कूल की ओर से ही उसे अस्पताल ले जाया गया। जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, तब तक उनके बेटे को मृत घोषित किया जा चुका था। मृत छात्र के पिता राजकुमार हालदार पेशे से व्यवसायी हैं। तीन बेटों में पृथ्वीराज सबसे छोटा था। पिता ने कहा, “बुधवार सुबह वह बिल्कुल स्वस्थ होकर घर से निकला था। उसके बाद क्या हुआ, हमें कुछ नहीं पता। स्कूल से उसे ऑटो रिक्शा में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। एंबुलेंस की भी व्यवस्था नहीं की गई।” हालांकि, पूरे मामले पर स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in