11वीं-12वीं की SLST काउंसलिंग स्थगित

14 अगस्त से होनी थी पैनल में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : 11वीं-12वीं कक्षा में शिक्षक नियुक्ति के लिए आयोजित दूसरी SLST-2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) ने फिलहाल स्थगित कर दिया है।

बुधवार को आयोग की ओर से इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गयी।आयोग के अनुसार दूसरी SLST (AT)-2025 के तहत पैनल में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होने वाली थी।

हालांकि, नये निर्देश के तहत इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है यानी तय कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त से काउंसलिंग नहीं होगी। आयोग ने अपनी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग की नयी तारीख और संशोधित कार्यक्रम बाद में जारी किया जायेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा।

अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ी

काउंसलिंग स्थगित होने से 11वीं-12वीं में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया फिलहाल अटक गयी है। लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे पैनल में शामिल अभ्यर्थियों के बीच इसे लेकर नयी अनिश्चितता पैदा हो गयी है।

14 अगस्त से काउंसलिंग शुरू होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नयी तारीख का इंतजार करना होगा। आयोग की ओर से संशोधित कार्यक्रम कब जारी किया जायेगा और काउंसलिंग की प्रक्रिया दोबारा कब शुरू होगी, अब इस पर सभी की नजर है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in