नरेंद्रपुर में आठवीं की छात्रा से गैंगरेप के आरोप में 6 गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

बारुईपुर : दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के गरिया इलाके में आठवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राओं के साथ अमानवीय वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। घूमाने और घुगनी खिलाने के बहाने दोस्त बने दरिंदों ने एक 13 साल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जबकि दूसरी किशोरी को निर्वस्त्र कर उसका अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 20 नवंबर की शाम की है। दोनों पीड़िताएँ नरेंद्रपुर की रहने वाली हैं और एक ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती हैं। उस दिन शाम को दोनों घर से घुगनी खरीदने निकली थीं। रास्ते में उनकी मुलाकात दो स्थानीय युवकों से हुई, जो प्राथमिक जांच में उनका पूर्व परिचित लग रहे हैं। युवकों ने लालच देकर दोनों लड़कियों को दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर बैठाया और घुमाने का वादा किया। आरोप है कि पहले उन्हें गरिया के पास सहापाड़ा क्षेत्र में एक दोस्त के बंद गैरेज में ले जाया गया, जहाँ एक और युवक पहले से मौजूद... इसके बाद आरोपियों ने दोनों को एक खाली मकान और फिर एक किराए के मकान में ले गए। वहाँ मौजूद सभी युवकों ने मिलकर एक छात्रा के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। दूसरी लड़की उस वक्त शारीरिक रूप से अस्वस्थ थी, इसलिए उसे छोड़ दिया गया, लेकिन उसे पूरी तरह निर्वस्त्र कर मोबाइल फोन से न्यूड वीडियो बना लिया गया। आरोपियों ने दोनों को धमकाया कि अगर किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा और जान से मारने की धमकी भी दी। डर और सदमे में दोनों लड़कियाँ किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। परिजन घटना सुनकर स्तब्ध रह गए। अगले दिन नरेंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in