सीताराम शर्मा की पुस्तक “नॉट सो रैण्डम राईटिंग्स” का विमोचन

सीताराम शर्मा की पुस्तक “नॉट सो रैण्डम राईटिंग्स” का विमोचन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : लेखक, कूटनीतिज्ञ एवं राजनीतिक पर्यवेक्षक सीताराम शर्मा की नवीनतम अंग्रेजी पुस्तक “नॉट सो रैण्डम राईटिंग्स” का विमोचन भारतीय राजदूत अनिल वाधवा के कर कमलों द्वारा कोलकाता स्थित थिंक टैंक, टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ पीस स्टडीज (टिप्स) और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय अधीन, पॉलिसी प्लानिंग एवं रिसर्च डिवीजन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान किया गया।

अपने संबोधन में सीताराम शर्मा ने कहा कि मेरे 70 वें जन्मदिवस के अवसर पर बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ जी त्रिपाठी ने मुझे बधाई देते हुए कहा था “सीताराम जी का जन्म 13 अगस्त को हुआ था इसलिये 13 का अंक इनके लिये शुभ होगा।” आज अंग्रेज़ी-हिन्दी में मिलाकर मेरी 13वीं पुस्तक “नॉट सो रैण्डम राईटिंग्स : एन एन्थोलॉजी ऑफ स्पीचेज एण्ड आर्टिकल्स वॉल्यूम टू” का विमोचन राजदूत एवं विदेश मंत्रालय में पूर्व सचिव अनिल वाधवा द्वारा किया गया। पुस्तक में शर्मा जी के 30 लेखों का संग्रह है, जिसकी भूमिका प्रोफेसर राधारमण चक्रवर्ती उपाचार्य, नेताजी विश्वविद्यालय एवं चेयरमैन, मकाईज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने लिखी है।

शर्मा जी की जीवनी “जीवन के मोड़” और रुपा पब्लिकेशन, दिल्ली द्वारा प्रकाशित “वेस्ट बंगाल : चेंजिंग कलर्स, चेंजिंग चैलेंजेज” वर्षों के प्रकाशन के बाद भी, आज भी बंगाल की राजनीति पर सबसे लोकप्रिय एवं अधिकारिक पुस्तक है। कार्यक्रम में राजदूत अनिल वाधवा, वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक सुनंदा दत्ता रे के अलावा अमेरिका, चीन, फ्रांस, जापान, बांग्लादेश, फिलीपींस के लगभग 80 प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक तथा जादवपुर विश्वविद्यालय से प्रोफेसर ओ.पी. मिश्रा, अदामस विश्वविद्यालय से प्रोफेसर त्रिदिव चक्रवर्ती, कलकत्ता विश्वविद्यालय से प्रोफेसर शांतनु चक्रवर्ती, डॉ. बिनोदा कुमार मिश्रा, डॉ. मधुचंदा घोष, पत्रकार प्रणय शर्मा सहित कोलकाता के राजनयिक समुदाय, शिक्षाविदों और विभिन्न स्कूल - कॉलेजों के छात्र - छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in