SIR: मतदाता सूची से नाम ‘डिलीट’, दहशत में वृद्धा की मौत

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : एसआईआर की सप्लीमेंट्री सूची से नाम हटने के डर में एक बार फिर बंगाल में मौत का मामला सामने आया है। यह घटना कैनिंग के तालदी की है। यहां वृद्धा अमित्रि माइती (60) का नाम हाल में जारी सप्लीमेंट्री सूची से गायब पाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद से ही वह गहरे तनाव में थी। बताया जा रहा है कि अचानक उसकी मृत्यु हो गई। वृद्धा की दोनों बेटियों की पहले ही शादी हो चुकी है और वह घर में अकेली रहती थी। घरेलू सहायिका का काम कर किसी तरह अपना गुजारा करती थी। एसआईआर सूची में अचानक नाम न आने से वह पूरी तरह टूट गई थी। जीवन के इस अंतिम चरण में अब घर छोड़कर कहां जाएगी, इस चिंता में वह पड़ोसियों के घर-घर जाकर रोती-बिलखती थी। सूत्रों के मुताबिक, पहले की वोटर लिस्ट में उसका नाम मौजूद था, लेकिन हाल में जारी संशोधित एसआईआर सूची में उसके नाम के सामने ‘डिलीटेड’ लिखा हुआ था। इसके बाद उसकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी और गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर कैनिंग पश्चिम के निवर्तमान विधायक और तृणमूल उम्मीदवार परेशराम दास ने परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया, “चुनाव आयोग और भाजपा की साजिश के कारण बंगाल के लोग आज मौत के मुंह में जा रहे हैं।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in