एसआईआर के आतंक से व्यक्ति की मौत

सांंकेतिक तस्वीर
सांंकेतिक तस्वीर
Published on

दक्षिण 24 परगना : एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी चिंता के बीच मंदिरबाजार इलाके में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दरियान गाजी के रूप में हुई है। घटना मंदिरबाजार विधानसभा क्षेत्र के शरीफनगर गांव की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के तहत दरियान गाजी के परिवार के तीन सदस्यों के नाम विचाराधीन श्रेणी में रखे गए थे। बताया जा रहा है कि इस वजह से वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव और चिंता में थे। परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर वह लगातार परेशान चल रहे थे। सोमवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर मंदिरबाजार के तृणमूल कांग्रेस विधायक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राज्य के कई इलाकों में लोगों में भय और चिंता का माहौल है। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के कारण लोगों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है और ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और चिंताजनक मामला है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in