सिलीगुड़ी से कोलकाता और दिल्ली में रेड

सिलीगुड़ी से कोलकाता और दिल्ली में रेड

Published on: 

बोरे में बंद सुपारी, खजाने में सेंध! सिंडिकेट पर शिकंजा कसने के लिए सिलीगुड़ी में ईडी का मेगा ऑपरेशन

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

सिलीगुड़ी से कोलकाता और यहां से दिल्ली तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी की कथित चोरी कर अवैध तरीके से सुपारी का कारोबार चलाने के आरोपों की जांच के तहत गुरुवार सुबह शहर में एक साथ छह स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई। ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी मौजूद रहे। एक साथ कई जगहों पर हुई कार्रवाई से पूरे शहर में हलचल मच गई।

क्यों हुई कार्रवाई?

जीएसटी चोरी कर सुपारी का कारोबार किए जाने के आरोपों की जांच के सिलसिले में ईडी ने यह तलाशी अभियान चलाया। आरोप है कि सिलीगुड़ी का एक सुपारी कारोबारी समूह लंबे समय से कथित तौर पर सरकारी टैक्स की चोरी कर कारोबार कर रहा था। इसी जानकारी के आधार पर गुरुवार सुबह ईडी के अधिकारी शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे। गुरुवार सुबह ईडी अधिकारियों ने सिलीगुड़ी के बर्दवान रोड स्थित संदीप बैद्य नामक व्यक्ति के घर पर भी छापेमारी की। उनके आवास पर काफी देर तक तलाशी अभियान चला। इस दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच की गई। ईडी की टीम ने कथित वित्तीय लेन-देन और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की। हालांकि, तलाशी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसके साथ ही दिल्ली के दो कारोबारी अमरनाथ व विरेन्द्र तथा मोहित के यहां तलाशी अभियान चल रही है। वहीं सिलीगुड़ी के धीरज घोष के यहां ईडी की टीम ने बैंक से नोट गिनने की मशीन बुलायी। इस मामले में देर तक छापामारी हुई है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in