सीकर नागरिक परिषद ने 531 जरूरतमंदों के बीच दीपावली सामग्री वितरित की

गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को नए वस्त्र, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं
Kolkata
सीकर नागरिक परिषद का सेवा कार्य
Published on: 

कोलकाता : सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) की ओर से शनिवार को सीकर भवन में दीपावली के उपलक्ष्य में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 531 जरूरतमंद लोगों को दीपावली मनाने के लिए नए वस्त्र, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। परिषद द्वारा पिछले 11 वर्षों से निरंतर यह सेवा कार्य किया जा रहा है।

वितरण के दौरान महिलाओं को साड़ी, लेगिंग्स एवं कुर्ती, पुरुषों को लोअर, टी-शर्ट व इनर गारमेंट्स तथा बच्चों को पैंट, शर्ट एवं इनर गारमेंट्स प्रदान किए गए। इसके अलावा चावल, दाल, आलू, नमक, तेल, चीनी, चायपत्ती, दूध, नमकीन, बिस्कुट, मिठाई तथा दीपावली पूजन के लिए दीया-बाती भी वितरित की गई।

परिषद के अध्यक्ष एमिरेट्स घनश्याम प्रसाद सोभासरिया ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग परिषद की मूल भावना है। दीपावली दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी पर्व है। उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा के अवसर पर इच्छापुर, उलुबेरिया एवं जमुरिया में भी वस्त्र और मिठाई का वितरण किया गया।

अध्यक्ष ब्रह्मानंद अग्रवाल एवं सचिव रवि शंकर सीकरिया ने आयोजन की सफलता पर सभी संयोजकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद बिदावतका, आदित्य विक्रम बियानी, रामोतार अग्रवाल, कमल प्रसाद चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, रामगोपाल सराफ,

महेश जोगानी, गोपाल सीकरिया, सुरेश अग्रवाल, मंजु अग्रवाल एवं राखाल राय सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम की जानकारी परिषद के सह-सचिव एवं संयोजक केशव कुमार सोमानी ने दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News