AI के बढ़ते प्रभाव पर सीकर नागरिक परिषद का सेमिनार

कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, प्रोफेशनल्स, उद्यमियों, व्यवसायियों एवं एनजीओ ने लिया भाग
Kolkata
सीकर नागरिक परिषद का A I सेमिनार
Published on: 

कोलकाता : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव और व्यापार एवं रोजगार के क्षेत्र में इसकी संभावनाओं को लेकर सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) के यूथ विंग की ओर से शुक्रवार को सीकर भवन में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं द फ्यूचर ऑफ कॉमर्स” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, प्रोफेशनल्स, उद्यमियों, व्यवसायियों एवं एनजीओ सदस्यों सहित करीब 70 लोगों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य एआई की उपयोगिता तथा व्यापार, अकाउंटिंग, एमएसएमई और करियर के क्षेत्र में इसके बढ़ते अवसरों से प्रतिभागियों को अवगत कराना था।

संयोजक आदित्य विक्रम बियानी, विशेष सराफ एवं अंकित अग्रवाल ने बताया कि प्रतिभागियों में एआई को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बदलते दौर में तकनीकी ज्ञान को निरंतर अपडेट करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अध्यक्ष एमिरेट्स घनश्याम प्रसाद सोभासरिया एवं अध्यक्ष ब्रह्मानंद अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को समय के साथ नई तकनीकों को अपनाते हुए अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई का प्रभाव जीवन के साथ-साथ व्यापार एवं रोजगार के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है।

सचिव रवि शंकर सीकरिया एवं सह सचिव नवनीत सोढानी ने बताया कि मुख्य वक्ता सीए संजीब संघी, आईसीएआई सेंट्रल काउंसिल सदस्य एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन व ऑटोमेशन विशेषज्ञ, ने एआई के वर्तमान परिदृश्य, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in