

कोलकाता : नोपानी एलुमनी एसोसिएशन (NAA) की नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाल लिया है। बैच 2005 के श्याम अग्रवाल को एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नई टीम में अलग-अलग बैच और पीढ़ियों के पूर्व छात्रों को शामिल कर व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
कार्यकारिणी में सुशील मल्ल उपाध्यक्ष, शशिकांत सोनी सचिव, विक्रम नरसरिया कोषाध्यक्ष, आशीष मोहता संयुक्त सचिव और निखिल सुरेका संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं न्यासी मंडल में नरेंद्र कुमार तुलसियान, मनीष कयाल, अमित सुभाष जैन, गौरव माथुर और संजय पटेल शामिल हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने सदस्यों के विश्वास के प्रति आभार जताया और पूर्व नेतृत्व के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई टीम का लक्ष्य वरिष्ठ और युवा पूर्व छात्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
NAA की प्राथमिकताओं में प्रोफेशनल नेटवर्किंग, मेंटरशिप, करियर मार्गदर्शन, ज्ञान-साझाकरण, कौशल विकास, तकनीक का उपयोग और एसोसिएशन की विरासत का संरक्षण प्रमुख हैं। नई टीम ने सभी नोपानियन्स से सुझाव और विचार साझा करने की अपील की है, ताकि सामूहिक सहभागिता के जरिए एसोसिएशन को और मजबूत बनाया जा सके।