दुबई से लौटते ही बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं शुभश्री

दुबई से लौटते ही बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं शुभश्री
EDI
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

 कोलकाता : टॉलीवुड अभिनेत्री शुभश्री गांगुली शुक्रवार को दुबई से कोलकाता लौट आई हैं। उनके साथ उनका बेटा युवान भी था। यहां लौटकर उनके परिवार ने राहत की सांस ली है। अभिनेत्री आते ही अपनी बेटी को गले लगा लिया। अभिनेत्री ने बताया कि दुबई में युद्ध जैसी स्थिति के कारण वे काफी डरी हुई थीं। स्थिति बहुत ही खराब थी, लेकिन अब वे सुरक्षित कोलकाता पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें लेने उनके पति राज चक्रवर्ती तथा उनकी छोटी सी बेटी थी। शुभश्री ने आते ही अपनी नन्ही बेटी को गले लगा लिया। शुभश्री ने कहा कि वहां की स्थिति के बारे में वह विस्तार से बाद में बताएंगी। राज चक्रवर्ती ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटे के लिए बहुत चिंतित थे, लेकिन अब वे सुरक्षित लौट आये हैं। इससे उन्होंने राहत की सांस ली है। शुभश्री ने बताया कि दुबई में उनके होटल के आसपास बम विस्फोट की आवाजें आ रही थीं, जिससे वे बहुत डर गई थीं।

बेटे के साथ छुट्टियां मनाने गयी थीं दुबई

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री शुभश्री गांगुली अपने बेटे के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गयी है। गत शनिवार को वहां पहुंचने के बाद अचानक स्थिति बिगड़ गई और फ्लाइट्स बंद कर दी गईं। इसके कारण वह फिलहाल होटल में ही रुक गयी थी। कोलकाता में मौजूद उनके पति राज चक्रवर्ती के मुताबिक सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए शुभश्री और उनके बेटे होटल के अंदर ही ठहरी थीं। दुबई में उनके कई दोस्त और परिचित हैं, जो लगातार उनका ख्याल रख रहे थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in