शुभेंदु ने रामनवमी के जुलूस में लिया भाग

शुभेंदु ने रामनवमी के जुलूस में लिया भाग
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में राम नवमी की शोभायात्रा में भाग लिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता आगामी विधानसभा चुनाव में भवानीपुर क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं। जदुबाबू बाजार से इस दिन राम नवमी की शोभायात्रा शुरू हुई। देखा गया कि विरोधी दल के नेता भी शोभायात्रा में शामिल होकर कीर्तन और “जय श्रीराम” के नारों के साथ आगे बढ़ते गये। भवानीपुर में शोभायात्रा विधानसभा क्षेत्र से गुजरते हुए हाजरा क्रॉसिंग पर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में रामराज स्थापित होगा। हाथों में काम और लोगों के पेट में भात होगा। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। युवक युवतियों को काम मिलेगा। उन्हें काम के लिए बाहर नहीं जाना होगा। राज्य के अन्य हिस्सों में भी राम नवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई, जिनमें उत्तर दिनाजपुर जिले का इस्लामपुर कस्बा और बीरभूम जिले का सिउड़ी शामिल हैं। राज्य भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें हावड़ा और हुगली जिलों पर विशेष ध्यान दिया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कुछ प्रतिबंधों के साथ और पुलिस को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश के साथ इन दोनों शोभा यात्राओं की अनुमति दी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in