श्री ठाकुर बाल गोविन्दा भक्तवृंद द्वारा नवम् आदर्श सामूहिक विवाह आयोजित

श्री ठाकुर बाल गोविन्दा भक्तवृंद  द्वारा नवम् आदर्श सामूहिक विवाह आयोजित
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री ठाकुर बाल गोविन्दा भक्तवृंद, लव इंडिया फाउंडेशन और श्रीभारतवर्षीय मारवाङी समाज के संयुक्त तत्वावधान में 5 जोड़ों का भव्य और अद्भूत नवम् आदर्श सामूहिक विवाह रविवार, 29 मार्च को अलीपुर स्थित श्री ठाकुर श्याम धाम में आयोजित हुआ। बंगाल के सूदूर क्षेत्रों से आए 5 जोड़ों का विवाह संपूर्ण व्यवस्था, साजो-सामान, और सम्मानजनक वैदिक रीति-रिवाज एवं धूमधाम से संपन्न हुआ। बाहर से आए वर-वधु और उनके परिवार वालों को ठहराने की व्यवस्था भी श्री ठाकुर श्याम धाम में की गई।

मेंहदी और हल्दी की रस्म के पश्चात सुबह ब्यूटीशियन द्वारा सभी वधूओं के मनमोहक श्रंगार, सुंदर बनारसी साङी और चुनङी में सभी दूल्हनें लक्ष्मी स्वरूपा प्रतीत हो रही थी। सभी दूल्हे भी सिल्क के कुर्ते, बंगाली लाल धोती और दुपट्टा पहने हुए किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। सभी वर ने श्री ठाकुर श्याम धाम में आशीर्वाद प्राप्त किया, और मनमोहन गाङोदिया तथा अन्य स्वजनों द्वारा सभी दूल्हों का तिलक करते हुए मुंह मीठा करके बारात की अगवानी की गई। उसी भव्यता से सुंदर वरमाला का अभूतपूर्व और अविस्मरणीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात अलग अलग 5 विवाह वैदी, नयी चौकीयां, नये आसन्न और अलग अलग पूजा सामग्री और अलग अलग पंडितों के द्वारा वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार से अविस्मरणीय और अवर्णनीय विवाह का आयोजन संपन्न हुआ।

सामूहिक मंत्रोच्चार की ध्वनी और भव्यता, लगता था संपूर्ण देवलोक साक्षात प्रकट होकर आशीर्वाद देने वहां पंहुच गये थे। तत्पश्चात स्वादिष्ट और भाँति भाँति के लजीज व्यंजन का सभी ने आनंद लिया। 5 बजे से 9 बजे तक भजनसंध्या (एक शाम ठाकुर जी के नाम) कार्यक्रम में कोलकत्ता के प्रसिद्ध भजन प्रवाहकों जैसे नवीन गोयल, दीप्ती गोयल, ज्योति गुप्ता, ज्योति खेमका, सरोज शर्मा, कविता अग्रवाल, बद्री झुनझुनवाला आदि ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति नृत्य नाटिका के साथ की। तत्पश्चात स्वरुचि भोजन के पश्चात सभी वर-वधुओं की भावपूर्ण विदाई हुई। विदाई में उपहार स्वरूप स्वर्ण, चांदी सहित नाना प्रकार के उत्तम क्वालिटी एवं ब्रांडेड लगभग 165 (311 की संख्या) सामान भेंट किये गए, जिसमें पाउडर कोटेड फुल साईज की 20 गेज की आलमारी, स्टील का 7*6 साईज का बेड, बिस्तर, तकिये, मिक्सर ग्राइंडर, आइरन, इमरशन रोड, दिवाल और हाथ घङी, चांदी की चैन/अंगुठीयां/पाजेब/बिछिया आदि, ब्रीफकेस, बैग, सिलिंग फैन, इमीटेशन ज्वैलरी सेट, सभी तरह के कपङे व बर्तन, कूकर, केतली, कप प्लेट, कबंल, शाल एवं गर्म कपड़े, प्रसाधन सामग्री, ग्रॉसरी सामग्री, रसोई और गृहस्थ जीवन के लिए उपयोगी अनेक सामान प्रदान किए गए।

अंत में सभी वधुओं को आशीर्वाद स्वरूप सुहाग बीङा, फलों की टोकरी और मिठाई का डब्बा भेंट किया गया। सभी विवाह की तैयारी वैसी ही थी, जैसे हमारी अपनी बेटियों का विवाह हो। और थी भी तो हमारी बेटियां ही। संस्था के वरिष्ठ सदस्य मनमोहन गाड़ोदिया ने एक कन्या का कन्यादान अपनी बेटी समझते हुए किया। TBG समूह द्वारा इस तरह का अद्भुत और अनूठा संपूर्ण सुविधा और उपहार सामग्री सहित यह नवम् विवाह था। इस तरह के सामूहिक विवाह से अनेक फायदे भी समाज को प्रेरित करने के लिए होते हैं, जैसे: अभावग्रस्त माता-पिता की बेटी का विवाह भव्यता और इज्जत के साथ होना; भाषा, क्षेत्रीयता और जातिगत भेदभाव से परे एकात्मकता के साथ विवाह संपन्न होना; अन्य भजन संध्याओं में लाखों रुपए खर्च करने के बजाय इतनी ही राशि में भव्य भजनसंध्या भी और 5 कन्याओं का विवाह भी और सबसे प्रमुख सनातन धर्म और संस्कृति को संगठित और मजबूत करने का प्रयास भी। इवेंट का कार्य नवीन गोयल के नेतृत्व में "टीबीजी इवेंट" द्वारा और मीडिया का कार्य पूजा बजाज के नेतृत्व में "टीबीजी मिडिया" द्वारा संपन्न किया गया।

श्री ठाकुर श्याम धाम के महंत श्री वृंदावन दास जी महाराज एवं मंदिर के सहयोगियों ने व्यवस्था में अद्भुत सहयोग प्रदान किया। लोकप्रिय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र "सन्मार्ग" कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर थे, तथा उनके सौजन्य से 28 मार्च के प्रकाशन में कार्यक्रम का विज्ञापन प्रकाशित हुआ। श्री ठाकुर बाल गोविन्दा के आशीर्वाद, डाॅ मनमोहन अंजुमन गाड़ोदिया के अद्भुत, अद्वितीय और कुशल नेतृत्व और बैंकुठवासी अंजना गाड़ोदिया की प्रेरणा से यह ऐतिहासिक और अविस्मरणीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के चेयरमैन लोकप्रिय विधायक श्री विवेक गुप्ता के मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाया। सौरभ बगङीया, आलोक झुनझुनवाला, मयंक गाड़ोदिया और कृष्णा भिवानीवाला जैसे कर्मठ कार्यकर्ता की मेहनत से ही ऐसा विराट कार्यक्रम संपन्न हो पाया, इसके अलावा बृजमोहन नांगलिया, गणेश कालुका, निकिता गाड़ोदिया, प्रदीप गाड़ोदिया, उमा अग्रवाल, कुसुम वर्मा, कृष्ण अवतार झुनझुनवाला, सुमन अग्रवाल, पुष्पा बगड़िया, रितु अग्रवाल, नवरतन दास नांगलिया, बोबी अग्रवाल, राजेश निषा अग्रवाल, महेश अग्रवाल, महाबीर प्रसाद अग्रवाला, निर्मल मंजुला कसेरा, प्रमोद बजाज (Bajajco), किरण परसरामका, अमित राधा अग्रवाल, श्वेता बगड़िया, किशन किल्ला, अधिवक्ता नारायण अग्रवाल आदि TBG Group of Associations के अंतर्गत विभिन्न संस्थान के अनेक सदस्यों के तन-मन-धन सहित अथक प्रयासों ने कार्यक्रम का सुंदर संपादन किया।

लोकप्रिय विधायक श्री विवेक गुप्ता (सन्मार्ग), श्री मनोज खेमका, श्री पवन मंजु जालान, श्री गिरीश केडिया, श्री गीता देवी अग्रवाल, श्री अक्षय एकता अग्रवाल, श्री विजय चांडक, श्री शशिकांत गोयल, श्री बृजराज मधु राठी आदि सम्मानित समाज के प्रतिष्ठित स्वजनों के आर्थिक और मानसिक सहयोग के कारण ही कार्यक्रम की भव्यता को विस्तार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक मनमोहन गाङोदिया ने बताया कि अगला दशम आदर्श सामूहिक विवाह कोलकत्ता में दिसंबर माह में भजन-संध्या के साथ संपन्न होगा। "निपुण युवती और निपुण गृहणी" प्रतियोगिता का आयोजन भी संपन्न होगा। वियतनाम और गोवा का भ्रमण कार्यक्रम तथा वृंदावन और चारधाम का तीर्थाटन कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in