श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वाँ अमृत महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न

श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वाँ अमृत महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न
Published on

कोलकाता : श्री मारुति भक्त मंडल ट्रस्ट, कोलकाता के तत्वावधान में आयोजित श्री रतनगढ़ बालाजी महाराज का 22वाँ अमृत महोत्सव रविवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्री बालाजी महाराज के श्रीचरणों में अपनी आस्था अर्पित की।

यह आयोजन ब्रह्मलीन गुरुवर श्री श्याम बिहारी जी जोशी, श्री हनुमान घाटा मंदिर, रतनगढ़, के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री लड्डू भाईजी एवं श्री टंडन भाईजी, पुजारी, श्री हनुमान घाटा मंदिर, रतनगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा सम्पन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं आशीर्वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर बालाजी महाराज बागुड़ दरबार के सेवक श्री बिमल सराफ सहित मंडल के ट्रस्टीगण—श्री प्रदीप खेतान, श्री बंटी जाजोदिया, श्री प्रकाश जैन, श्री जीतू तोदी, श्री नारायण प्रसाद बियानी, श्री राज किशोर सिंह, श्री अशोक खेतान, श्री प्रवीण डिडवानिया, श्री दिनेश तोदी, श्री निखिल सराफ एवं श्री गोपाल भोतीका—की गरिमामयी उपस्थिति रही। महोत्सव मंडल के सभी ट्रस्टियों, सदस्य परिवारों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदीप तोदी, श्रीकांत टिबड़ेवाल, श्री राहुल डोलिया, श्री सरोज सरावगी, श्री सुदेश काबरा एवं श्री कृष्ण मुरारी नाहटा उपस्थित रहे।

महोत्सव का आयोजन विधान गार्डन-1, कैनाल सर्कुलर रोड, ई.एम. बाईपास के समीप, उल्टाडांगा, कोलकाता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे सामूहिक दरबारस्त, अनाज एवं ध्वजा अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात श्री बालाजी महाराज का दुग्धाभिषेक तथा स्वर्णमयी श्रृंगार किया गया।

कार्यक्रम में श्री सीताराम सत्संग समिति, कोलकाता द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर बाद आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

महोत्सव के दौरान सेवा एवं मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए अनाथ बच्चों को भोजन एवं पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस सेवा कार्य की वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की।

समापन अवसर पर श्री मारुति भक्त मंडल ट्रस्ट, कोलकाता ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, कलाकारों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति उनके सहयोग, सहभागिता एवं सफल आयोजन में योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in