श्री रामदेव सेवा ट्रस्ट का 53वां दशमी महोत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न

भजनों और बाबा की जीवन गाथा ने बांधा समां
Kolkata
श्री रामदेव सेवा ट्रस्ट
Published on: 

कोलकाता: श्री रामदेव सेवा ट्रस्ट, मालापाड़ा की ओर से आयोजित दो दिवसीय 53वां दशमी महोत्सव निताई हल्दर स्ट्रीट स्थित बाबा श्री रामदेवजी महाराज के मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना, आकर्षक श्रृंगार और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

महोत्सव का उद्घाटन उद्योगपति राजेंद्र सेठिया और विष्णु भंडारी ने किया। समाजसेवी कमल गांधी ने शुभकामनाएं दीं। समारोह में मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, विधायक विजय ओझा और पूर्व उपमहापौर मीना देवी पुरोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता समाजसेवी देवेंद्र मंत्री और अजीत बच्छावत ने की।

बीकानेर से आए श्री सखी ग्रुप, नरोत्तम रंगा और सूचित कल्ला ने भजनों की प्रस्तुति दी, जबकि पं. सूरज व्यास ने बाबा श्री रामदेवजी महाराज की संगीतमय जीवन गाथा प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ट्रस्ट की ओर से आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले दानदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया गया। इस अवसर पर मंडली के समर्पित सेवक रहे स्व. कन्हैयालाल मूंधड़ा और स्व. सुशील मूंधड़ा को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रू दम्मानी और विजय कुमार दम्मानी ने किया।

आयोजन की सफलता में राजेन्द्र चांडक, रामदास तापड़िया, अश्विन चांडक, ऐश्वर्य झुनझुनवाला, श्याम सुंदर लाखोटिया, जयंत कुमार डागा, नवनीत बागड़ी, मुनमुन शर्मा, विजय दुजारी, विनीत दमानी (जेके), अरुण खेरिया, शिव कुमार मूंधड़ा (मोनू), मनमोहन बिन्नानी,

विजय कुमार सादानी, धीरज मूंधड़ा, विशाल केशान, अमित डागा, ओम प्रकाश झंवर, विकास तापड़िया, अनुराग भट्टड़, अमन लाखोटिया, नंदू दम्मानी, यश दमानी, मोहित तापड़िया , मोहित डागा सहित अन्य कार्यकर्ताओं व सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही।कार्यवाहक मंत्री नीरज (सुशील) मूंधड़ा ने सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in