

सन्मार्ग संवाददाता
हुगली : उत्तरपाड़ा माखला स्थित नारायण आश्रम में श्रीराम कथा का समापन वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुआ। कथा समापन के बाद गुरुदेव पंडित बलराम दास का श्रद्धापूर्वक चरण पूजन किया गया। इसके उपरांत महाभोग भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा स्थल मेले का रूप ले चुका था और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इलाहाबाद के सुप्रसिद्ध भजन गायक विनय दुबे ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग पर पुष्पवर्षा की गई तथा सभी श्रद्धालुओं के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया गया। शिव शक्ति समिति के अध्यक्ष दारा सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संस्था के संयोजक एवं पार्षद कामख्या नारायण सिंह तथा समाजसेवी भरत शाह ने अतिथियों का चुनरी और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कन्हैया लाल शर्मा, जयप्रकाश पांडेय, नंदलाल शर्मा, विनोद दुबे, अजीत साहा, सोमनाथ चक्रवर्ती, प्रमोद शर्मा, अनिल मस्करा, मकसूदन शर्मा, सत्येंद्र सिंह, गणेश शर्मा, सोनू पांडेय, संतोष सिंह, राजकुमार सिंह, शशि सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।