श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र

हजारीमल दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को मिली त्योहारों की खुशियां
Kolkata
श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति
Published on: 

कोलकाता : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति ने जरूरतमंद बच्चों के बीच टी-शर्ट और फ्रॉक सहित कुल 450 वस्त्रों का वितरण किया। हजारीमल दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक त्योहारों की खुशियां पहुंचाना और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।

समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्त के निर्देशन तथा सचिव बिमल दीवान की प्रेरणा से संपन्न इस कार्यक्रम में सह-सचिव पवन बंसल और सुभाष सांवलदावाला सहित मनोज चौधरी, सुभाष चंद्र गोयनका, महेश काबरा, अनु अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल और पवन सराफ उपस्थित रहे।

समिति की ओर से नियमित रूप से सामाजिक सेवा के कार्य किए जाते हैं। पिछले महीने जरूरतमंद परिवारों के बीच चावल का वितरण किया गया था। समिति का उद्देश्य वंचित वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें यथासंभव सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही समिति द्वारा दुर्गापूजा के दौरान जलसेवा अभियान भी चलाया जा रहा है।

इस क्रम में एलियट पार्क में श्रद्धालुओं और आम लोगों के बीच 5,000 मिनरल वाटर की बोतलें वितरित की गईं। विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविरों और पानी के टैंकरों के माध्यम से भी पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

समिति के पदाधिकारियों ने सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की परंपरा को आगे बढ़ाने तथा भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in