श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति का सेवा कार्य

दीवान फाउंडेशन ने के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों में चावल वितरण, श्री राम कथा में श्रद्धालुओं को निःशुल्क मिनरल वाटर सेवा
 श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति का सेवा कार्य
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के परिवारों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से दीवान फाउंडेशन के सौजन्य से श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के माध्यम से चावल वितरण का सेवा कार्य किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री विवेक गुप्ता के निर्देशन तथा सचिव श्री बिमल दीवान के मार्गदर्शन एवं सह-सचिव श्री पवन बंसल एवं श्री सुभाष सांवलदवाला की प्रेरणा से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।

दीवान फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए चावल के पैकेट श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बड़तल्ला स्थित कार्यालय से जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किए गए। इस दौरान अनेक जरूरतमंद परिवारों को 5-5 किलोग्राम चावल के पैकेट प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन में यथासंभव सहयोग प्रदान करना रहा।

चावल के पैकेट प्राप्त करने वाले परिवारों ने इस सहयोग के लिए दीवान फाउंडेशन एवं श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा कार्य के दौरान लोगों के चेहरों पर संतोष एवं प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

सेवा के इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति द्वारा सत्संग भवन में 15 सितंबर से चल रही श्री राम कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क मिनरल वाटर की बोतलें उपलब्ध कराई जा रही हैं। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पुण्यार्थी उपस्थित हो रहे हैं। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिनरल वाटर की बोतलों का वितरण किया जा रहा है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का भी माध्यम है। जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर धार्मिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना, सेवा भावना का ही एक स्वरूप है।

इस पुनीत सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समिति के सह-सचिव श्री पवन बंसल, श्री महेश कबरा, श्री महेश पाचलंगिया, श्री सुमित झुंझुनवाला, श्री अनु मिश्रा, श्री पंकज सोनकर, श्री विनय सौंथलिया, सुमित गुप्ता एवं श्री बिनोद अग्रवाल की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “जरूरतमंदों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है।” समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग को यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराने तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के लिए समिति द्वारा भविष्य में भी सेवा गतिविधियां निरंतर जारी रखी जाएंगी।

समिति का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ खड़े होकर उनमें विश्वास, सहयोग और अपनत्व की भावना को मजबूत करना है। समिति सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह जानकारी श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सह-सचिव श्री पवन बंसल ने दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in