श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति ने श्रद्धालुओं की सेवा की

नेताजी इंडोर स्टेडियम में गीता पाठ में लगाया सेवा शिविर
kolkata
श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति
Published on: 

कोलकाता : नेताजी इंडोर स्टेडियम में रविवार को आयोजित विशाल गीता पाठ कार्यक्रम में श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए चाय, कॉफी, पेयजल और नमकीन की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर की सेवाओं का लाभ उठाया।

सेवा कार्य में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार बिहानी, सचिव गोविंद रांदड़, कोषाध्यक्ष विकास नेवटिया और समन्वयक सुशील अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रहे।

संजय जैन, विजय दारूका, नवनीत सादानी, सुरेश झुनझुनवाला, सोमनाथ कुमार, सचिन बेरीवाल, हिमांशु गौरीसरिया, रमेश कुमार अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, प्रदीप जालान, पंकज गोयल, आशीष साहा, दिनेश डालमिया, राजीव सिंघी, नथमल बिहानी, बिमल चौधरी, प्रबीर बुरार, विजय केडिया, बिपिन बेरीवाल और शशांक कंदोई समेत अन्य सदस्यों ने शिविर के संचालन में सहयोग दिया।

आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधु-संतों के साथ कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुभेदु अधिकारी, मंत्री अग्निमित्रा पाल और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, करीब 11 हजार लोगों ने एक साथ बैठकर गीता पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान समिति की सेवा गतिविधि श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी रही।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in