मामूली विवाद पर इंटाली में फायरिंग

घटना के बाद से फरार है अभियुक्त
फाइलफोटो
फाइलफोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में एक मामूली विवाद को केन्द्र कर शूटआउट की घटना घटी है। घटना इंटाली थाना क्षेत्र के मोतीझील लेन की है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दो आरोपियों ने एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना 21 जून 2026 को शाम करीब 5:05 बजे मोतीझील लेन इलाके में घटी थी। कॉन्वेंट लेन के रहने वाले शिकायतकर्ता मोहम्मद कलीमुद्दीन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी कालिया शमीम और उसके बेटे ने एक साजिश के तहत पहले उन्हें रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब मोहम्मद कलीमुद्दीन ने इस बात का विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने अचानक अवैध हथियार निकाल लिए और उन पर फायरिंग कर दी। कलीमुद्दीन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उनके परिवार के सदस्य उलझ पड़े। बाद में माहौल बिगड़ने पर अभियुक्त ने वहां फायरिंग की और फरार हो गया। फिलहाल इंटाली थाना और कोलकाता पुलिस की डीडी की टीम अभियुक्त की तलाश कर रही है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in