सलकिया के प्राचीन सिद्ध हरोगंज बाजार हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम

सलकिया के प्राचीन सिद्ध हरोगंज बाजार हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम
Published on

हावड़ा : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सालकिया के हरोगंज बाजार स्थित प्राचीन सिद्ध श्री हनुमान मंदिर सुबह से ही शिव भक्ति में सराबोर रहा । मंदिर के कपाट खुलने के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा आराधना के लिए काफी संख्या मे श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक चलता रहा। इसके बाद पूरे मंदिर को मनोहारी ढंग से सजाया गया।

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित दीपक मिश्रा (सोनू जी) के सान्निध्य में सायं काल से पूरी रात चले महाशिवरात्रि पूजन में भगवान भोलेनाथ से विश्व व्यापी सुख-समृद्धि-आरोग्य की प्रार्थना करते हुए भगवान शिव की विविध स्तुतियों का पाठ किया गया। साथ ही सुमधुर भजनों व सामूहिक आरती के साथ देवाधिदेव की मनुहार की गई। मुख्य आयोजन निशा काल में 'बम बासुकी ग्रुप (सलकिया)' की ओर से किया गया जिसमें सामूहिक महारूद्राभिषेक में काफी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। देर रात आरती व आशीर्वाद के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ। शिव भक्ति के इस महा महोत्सव से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

Howrah

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in