श्री श्याम मंडल (नूतन बाजार) के सान्निध्य में धूमधाम से मना 52वां महाशिवरात्रि महोत्सव 

श्री श्याम मंडल (नूतन बाजार) के सान्निध्य में धूमधाम से मना 52वां महाशिवरात्रि महोत्सव 
Published on

कोलकाता : महानगर में श्याम भक्तों की अन्यतम संस्था " श्री श्याम मंडल (नूतन बाजार ) के सान्निध्य में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य विराट आयोजन साल्टलेक में सम्पन्न हुआ। मंडल के प्राण पुरुष 'श्यामलीन' श्याम रत्न गणेश नारायण जी सुल्तानिया द्वारा 52 वर्ष पूर्व शुरू किये गये इस वार्षिक महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ रविवार की शाम बिनोद-कैलाश सुल्तानिया द्वारा ज्योत प्रज्वलन के साध हुआ।

बाबा भोलेनाथ, श्री श्याम प्रभु व अन्य देवी-देवताओं की झांकियों से सुसज्जित मनोहारी दरबार में लोकप्रिय भजन प्रवाहक मोनू सुल्तानिया के मुखारविंद से निसृत सुमधुर भजनों के साथ शुरू हुए भजनामृत वर्षा के आयोजन में पूरी रात रवि बेरीवाल, संजू शर्मा व उनकी सुपुत्री, विकास रूइया, निहाल ठकराल, जिम्मी, पवन भाटिया जैसे चर्चित भजन प्रवाहकों के अलावा श्री श्याम मित्र मण्डल ने भी सुमधुर भजनों की बौछार कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। फाल्गुन के महीने में बाबा श्याम की भक्ति में मतवाले भक्तों ने ढप धमाल के साथ बाबा श्याम की जमकर मनुहार की। लगभग 13 घंटे व्यापी इस आयोजन में मंडल परिवार के अलावा, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में उपस्थित होकर ज्योत व प्रसाद ग्रहण किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in