शौकत मोल्ला के काफिले पर हमले के विरोध में प्रतिवाद रैली

प्रतिवाद रैली के दौरान ली गई तस्वीर
प्रतिवाद रैली के दौरान ली गई तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना: भांगड़ में कैनिंग पूर्व के विधायक एवं भांगड़ विधानसभा के पर्यवेक्षक शौकत मोल्ला ने अपने काफिले पर गाजीपुर इलाके में कथित रूप से आईएसएफ समर्थकों द्वारा की गई बमबारी और गोलीबारी के विरोध में पोलेरहाट इलाके में एक प्रतिवाद रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर शौकत मोल्ला ने आरोप लगाया कि आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने साजिश के तहत उनके काफिले पर हमला किया। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि भांगड़ के विधायक नौशाद सिद्दीकी के नेतृत्व में इलाके में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, आईएसएफ इलाके में गंदी राजनीति कर रही है, जबकि राज्य सरकार आम लोगों के हित में काम कर रही है। शौकत मोल्ला ने यह भी दावा किया कि आईएसएफ विधायक के जन्मस्थान जंगीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में उन्हें चार हजार से अधिक वोट नहीं मिले। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आईएसएफ कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भांगड़ में राजनीतिक रूप से आईएसएफ को परास्त कर तृणमूल उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाएं। उल्लेखनीय है कि शौकत मोल्ला पर हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in