श्री शाकंभरी भक्तजन सेवा समिति का शतचंडी महायज्ञ संपन्न

Kolkata
श्री शाकंभरी भक्तजन सेवा समिति
Published on: 

कोलकाता : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री शाकंभरी भक्तजन सेवा समिति (कोलकाता) के तत्वावधान में शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 11 विद्वानों ने विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ संपन्न कराया।

सिल्वर स्क्रीन में आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य अखिलेश शास्त्री, नवीन शास्त्री, अजय शास्त्री, गिरि शास्त्री, लक्ष्मण शर्मा, धर्म शास्त्री, संजय पांडे, विशाल शास्त्री, रोशन शास्त्री एवं प्रकाश शास्त्री के सानिध्य में शतचंडी पाठ संपन्न हुआ।

नवरात्र के दौरान आयोजित इस महायज्ञ में धार्मिक परंपराओं और वैदिक विधि-विधान के अनुरूप अनुष्ठान किया गया। शतचंडी महायज्ञ को देवी आराधना का महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। श्री शाकंभरी भक्तजन सेवा समिति की इस पहल के माध्यम से नवरात्र के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपरा को विशेष महत्व दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in