शारदा रामकृष्ण सेवाश्रम में सम्मान समारोह

शारदा रामकृष्ण सेवाश्रम में सम्मान समारोह
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : होटोर, मगराहाट स्थित शारदा रामकृष्ण शिशु एवं महिला सेवाश्रम में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आश्रम की अध्यक्ष साध्वी सुचेता नंदमयी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में ‘माई भारत’ तथा केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय के पूर्व उपनिदेशक डॉ. रजत शुभ्र नस्कर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में आश्रम की साध्वी माताओं के साथ-साथ वहां रहकर पालन-पोषण एवं शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे भी उपस्थित रहे। बच्चों और साध्वी माताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। समारोह के दौरान अतिथियों को सम्मानित करते हुए समाजसेवा, राष्ट्रप्रेम और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता के प्रेरणादायी वचनों का स्मरण करते हुए सेवा, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। आध्यात्मिकता और देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ भारत माता की वंदना से हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करना राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समारोह ने उपस्थित लोगों को सेवा, राष्ट्रप्रेम और मानवीय संवेदनाओं के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in