फाइल फोटो
फाइल फोटो

शादी का झांसा और 75 लाख रुपये की ठगी

Published on: 

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हिरासत की मांग

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने और एक विधवा महिला से 75 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में कसबा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयंत चक्रवर्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अलीपुर अदालत में पेश किया, जहां सरकारी पक्ष की ओर से उसे पुलिस हिरासत में भेजने की अपील की गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जयंत चक्रवर्ती की पहचान सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित विधवा महिला से हुई थी। उसने खुद को एक नर्सिंग होम का मालिक बताया था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला का विश्वास हासिल कर उसके साथ करीबी रिश्ते बना लिए। इसके बाद आरोपी ने अपने नर्सिंग होम का विस्तार करने का झांसा देकर महिला से कुल 75 लाख रुपये ऐंठ लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आरोपी ने न तो महिला से शादी की और न ही उसके रुपये लौटाए, तब पीड़िता को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद महिला ने कसबा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी जयंत चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in