इथियोपिया के ज्वालामुखी से निकले राख रोक रहे हैं उड़ानों का रास्ता

ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एहतियाती जांच : एयर इंडिया ने कई उड़ानें रद्द कीं
इथियोपिया के ज्वालामुखी से निकले राख रोक रहे हैं उड़ानों का रास्ता
Published on

नेहा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : इथियोपिया के ज्वालामुखी से निकले राख उड़ानों का रास्ता रोक रहे हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि कुछ भौगोलिक इलाकों के ऊपर से उड़ान भरने वाले विमानों पर Hayli Gubbi ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सावधानी-वश अतिरिक्त जांच की जा रही है। इसी कारण कई उड़ानें रद्द की गई हैं। कंपनी के अनुसार, नेटवर्क में मौजूद ग्राउंड टीमें यात्रियों को लगातार उड़ान की स्थिति की जानकारी दे रही हैं और तुरंत मदद भी उपलब्ध करा रही हैं, जिसमें होटल में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है। एयर इंडिया ने कहा कि वह यात्रियों के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है। एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित और नियंत्रण से बाहर स्थिति के कारण हुई असुविधा पर खेद जताया। बयान में कहा गया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रद्द उड़ानें

24 नवंबर

* AI 106 – न्यूयॉर्क से दिल्ली

* AI 102 – न्यूयॉर्क (JFK) से दिल्ली

* AI 2204 – दुबई से हैदराबाद

* AI 2290 – दोहा से मुंबई

* AI 2212 – दुबई से चेन्नई

* AI 2250 – दम्माम से मुंबई

* AI 2284 – दोहा से दिल्ली

25 नवंबर

* AI 2822 – चेन्नई से मुंबई

* AI 2466 – हैदराबाद से दिल्ली

* AI 2444 / 2445 – मुंबई–हैदराबाद–मुंबई

* AI 2471 / 2472 – मुंबई–कोलकाता–मुंबई

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in