सीकर नागरिक परिषद के सेवा कार्य

लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
Kolkata
सीकर नागरिक परिषद
Published on

कोलकाता : सीकर नागरिक परिषद की ओर से गुरुवार को विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुबह परिषद के भवन के सामने जरूरतमंद एवं राहगीरों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद दोपहर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों के दांतों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शाम को होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था सामाजिक सरोकारों के तहत समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य आयोजित करती रहती है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in