श्री श्याम मंदिर आलमबाजार की सेवा पहल

सप्तमी से दशमी तक भंडारा और शरबत वितरण
Kolkata
श्री श्याम मंदिर आलमबाजार
Published on: 

कोलकाता : दुर्गा पूजा के अवसर पर श्री श्याम मंदिर आलमबाजार की ओर से सप्तमी से दशमी तक मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भंडारा एवं शरबत वितरण किया गया। मंदिर की इस वार्षिक सेवा का उद्देश्य माँ दुर्गा के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को राहत पहुँचाने के साथ सेवा और सद्भाव का संदेश देना रहा।

इस सेवा कार्य में सुखेन चक्रवर्ती, मनीष जोधानी, संजय केसरी, राजेश साव, उमेश दास, मनोहर केजरीवाल, अंशुल शर्मा, गौरव सेठ, प्रवीण केजरीवाल, बाल मुकुंद अग्रवाल, भवानी शंकर अग्रवाल, मनोज सिंह, नरेश दरुका, अनिष अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल एवं विकास भावसिंका का विशेष सहयोग रहा।

मंदिर के ट्रस्टी गणेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं। ‘कोलकाता का खाटू धाम’ के नाम से प्रसिद्ध मंदिर की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी दर्शाती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in